Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, होगी जमकर बारिश

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली दिल्ली, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: एनसीआर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तरी राज्य देर रात और सुबह के समय घने कोहरे से ढके रहते हैं। दिल्ली में घने कोहरे और वायु प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

शुक्रवार को मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के रेड अलर्ट के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप और दक्षिण तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी पंजाब (Punjab) में आज बारिश का अनुमान है। पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़, करनाल और अंबाला में इस सीज़न में पहली बार न्यूनतम तापमान कम अंक में दर्ज किया जाएगा।

इराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 18 से 20 नवंबर 2024 के बीच न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे जा सकता है। दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *