Jalandhar News: जालंधर की लड़की से अमृतसर में रेप, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) की एक लड़की ने एक व्यकित पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग करते हुए आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS) के दफ्तर के बाहर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

इसके बाद शिव सेना नेताओं के साथ पीड़ित लड़की ने पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राम नगर के रहने वाले आरोपी ने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद पुलिस पहले लड़की की मेडिकल करवाएगी और फिर आगे की कार्रवाई करेगी।

जालंधर की लड़की से अमृतसर में रेप, पुलिस कमिश्नर से शिकायत
जालंधर की लड़की से अमृतसर में रेप, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

पुनीत बिल्ला नाम के व्यक्ति ने किया रेप

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि पुनीत बिल्ला नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी एक महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर रेप किया गया। जिस महिला पर रेप करवाने के आरोप हैं, वह पीड़ित लड़की की रिश्तेदार थी। उक्त महिला ने पीड़िता के परिवार को फोन कर कहा कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर (Amritsar) जा रहे हैं। आरोपी महिला के साथ पीड़िता की रिश्तेदारी थी तो परिवार ने पीड़िता को आरोपी महिला के साथ अमृतसर भेज दिया।

आरोपी महिला के साथ उसका साथी पुनीत बिल्ला भी था। मगर परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था। ऐसे में अमृतसर पहुंचकर पहले श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका। जिसके बाद आरोपी महिला कहने लगी कि उसका सिर दुख रहा है, वह यहां पर होटल लेकर रहेंगे।

MSS
MSS

रेप के दौरान पीड़िता की वीडियो भी बनाई

तीनों के लिए एक होटल बुक किया गया। जिसके बाद आरोपी महिला बाजार जाने के बहाने बाहर चली गई। फिर आरोपी पुनीत ने पीड़िता के साथ रेप किया। रेप के दौरान पीड़िता की वीडियो भी बनाई गई। पीड़िता ने दो दिन बाद जब परिवार को मामले की जानकारी दी तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *