डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर केंद्रीय विधानसभा (Jalandhar) के पुराने वार्ड नंबर 50 और अब नया वार्ड नंबर 28 से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ललित कुमार बब्बू ने चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। उन्होंने आज भाजपा नेताओं को टिकट के लिए आवेदन दिया है।
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद
पंजाब में किसी भी वक्त नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) की तारीखों का ऐलान हो सकता है। निगम चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है।
ललित बब्बू लोकप्रिय चेहरा
करीब 25 साल से भाजपा से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता एवं पार्टी नीतियों को जन जन और घर घर तक पहुंचाने वाले ललित बब्बू ने भी वार्ड 28 से टिकट के लिए अप्लाई किया है। यह वार्ड पहले वार्ड 50 होता था।
सेंट्रल हलके में पड़ते इस वार्ड में ललित बब्बू एक लोकप्रिय चेहरा हैं और उन्होंने जिला प्रधान सुशील कुमार शर्मा व महामंत्री अशोक हिक्की के पास टिकट के लिए फॉर्म जमा करवा दिया है।
ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता
ललित कुमार बब्बू इस समय भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता पद पर नियुक्त हैं। वह पार्टी के लिए हर मोर्चे पर डटे रहे और भाजपा को जालंधर में मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। वार्डवासियों का कहना है कि अगर ललित बब्बू चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत पक्की है।