Punjab News: पंजाब में धारदार हथियार से भाजपा नेता पर किया हमला, मौत; दोस्त घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Deceased BJP leader Honey Kumar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला जिले से एक मामला सामने आया है जिसमें भाजपा नेता की मौत हो गई है। दरअसल, सुल्तानपुर लोधी (Sultanpur Lodhi) में देर रात भाजपा (BJP) के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों द्वारा हत्या कर दी गई है। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल भी हुए है। जिन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। जिसको अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी मौजूद डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है।

File Photo Of Deceased BJP leader Honey Kumar
File Photo Of Deceased BJP leader Honey Kumar

दाना मंडी में मिला घायल

मृतक की भाभी रजनी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे। जिसके बाद मेरा देवर भी मेरे साथ आ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद खाना बनाकर मैं फिर दोबारा से डडविंडी चली गई।

तो मेरा देवर हनी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। जिसके कुछ देर बाद वह गंभीर घायल अवस्था में दाना मंडी में हनी कुमार के दोस्त अजय कुमार बंटी, अमन कुमार मिले। जहां पर उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिसके बाद उन लोगों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

मोहल्ले के लोगों से थी रंजिश

उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि हमारे मोहल्ले सैदा के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। रजनी ने कहा कि पिछले 1 महीने से मेरे देवर पर मोहल्ला सैदा के नौजवानों ने तीसरा हमला किया है। जिसमें उसकी हत्या हुई है। बता दे कि हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *