Punjab Upchunav Result Live: कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर, BJP सभी सीटों पर पिछड़ी, पढ़ें किस सीट से कौन आगे, कौन पीछे?

Mansi Jaiswal
3 Min Read
Punjab Upchunav Result Live: कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Upchunav Result Live: पंजाब (Punjab) की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा (BJP) पिछड़ गई है। भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जबकि पहले और दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

पंजाब (Punjab) की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। चारों सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। कुल 63.91 फीसदी मतदान हुआ था।

पंजाब की 4 सीटों पर काउंटिग जारी, एक सीट से AAP उम्मदीवार आगे
पंजाब की 4 सीटों पर काउंटिग जारी

बरनाला में 56.34 फीसदी वोटिंग

सबसे अधिक मतदान गिद्दड़बाहा में 81.90 प्रतिशत हुआ। चब्बेवाल में सबसे कम 53.43 फीसदी मतदान हुआ। वहीं डेरा बाबा नानक में 64.01 फीसदी और बरनाला में 56.34 फीसदी वोटिंग हुई।

बरनाला में कांग्रेस 360 वोट से आगे

बरनाला में चौथे राउंड में कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों आगे हो गए हैं। यहां कांग्रेस को 6368 वोट मिले हैं। वे मात्र 360 वोटों से आगे हैं। वहीं आप के हरिंदर धालीवाल को 6008 और भाजपा के केवल ढिल्लों को 4772 वोट मिले हैं।

गिद्दड़बाहा में AAP आगे

गिद्दड़बाहा में आम आदमी पार्टी आगे है। यहां AAP के डिंपी ढिल्लों को 5536 वोट मिले हैं। वे 1044 वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस को 4492 वोट और BJP के मनप्रीत बादल को 1015 वोट पड़े हैं।

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस को 449 वोटों की लीड

डेरा बाबा नानक से कांग्रेस लगातार आगे चल रही है। हालांकि वोटों की संख्या कम है, फिर भी कांग्रेस यहां से लीड लिए हुए है।

चब्बेवाल में AAP के इशांक 3308 वोटों से आगे

चब्बेवाल में दूसरे राउंड में आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार को 7578 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के रणजीत कुमार को 4270 और सोहन सिंह ठंडल को 1000 वोट मिले हैं।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar