Punjab News: पंजाब में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, गले पर मिले नाखूनों के निशान

Mansi Jaiswal
3 Min Read
Body of a woman found hanging in Ludhiana

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग महिला की मौत (Dead) हो गई। उसका शव पंखें से लटकता मिला। महिला का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

उसके मायके पक्ष ने आज ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला और उसका पति दोनों दिव्यांग है। मरने वाली महिला का नाम सुमन है। सुमन की शादी करीब 20 साल पहले रिंकू नाम के व्यक्ति से हुई है। दोनों के तीन बच्चे है।

Punjab News
Punjab News

20 साल पहले हुई शादी

सुमन के भाई मनीष कुमार ने कहा कि जवाहर नगर गली नंबर 13 में उसकी मौसी की बेटी की शादी 20 साल पहले हुई है। ससुराल पक्ष वालों ने रात 3 बजे फोन करके बताया कि सुमन का बीपी कम हो गया है।

इस कारण उसका शरीर ठंडा हो गया है। मनीष ने कहा कि यदि सुमन का बीपी कम हुआ होगा तो उसका पति रिंकू उसे किसी न किसी डॉक्टर के पास जरूर लेकर गया होगा। उन्हें पता चला है कि रात सुमन के बेटे ने फंदे लटकता अपनी मां की शव देख शोर मचाया है।

File photo of deceased Suman
File photo of deceased Suman

पहले भी पति ने किया था विवाद

मृतका के भाई ने बताया कि करीब 6 महीने पहले भी सुमन और उसके पति का घर पर काफी कलह हुआ था। उस समय भी सुमन का पति कह रहा था कि जिस बैंक में वह काम करता है वहां एक महिला काम करती है। वह उस महिला से शादी करना चाहता है। उस समय सभी रिश्तेदारों ने मामला हल करवाकर सुमन के पति रिंकू से माफी मंगवाई थी, जिसकी वीडियो भा रिकार्ड है।

शरीर पर नाखून के निशान

सुमन के भाई सन्नी ने कहा कि आज जब सुबह उन्होंने अपनी बहन सुमन का शव देखा तो वह हैरान रह गए। सुमन के गले पर काफी निशान है। उसके हाथों में नाखून लगे होने के भी निशान है।

उन्हें शक है कि सुमन का गला घोंटा गया है। इन्हीं कारणों के चलते वह सुमन का पोस्टमॉर्टम करवा रहे है। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। ससुराल पक्ष से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेता पंचायत सचिव रंगे हाथों काबू Punjab News: जालंधर विजीलैंस टीम ने नगर निगम के ATP और आर्कीटैक्ट को 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हा... Transfers Posting in Punjab: जालंधर-लुधियाना समेत पंजाब में 222 अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस... Jalandhar News: पीसीसीटीयू एचएमवी यूनिट ने ऑटोनॉमी के फैसले विरूद्ध संघर्ष किया तेज़, काले बिल्ले लगा... Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने प्रधानमंत्री मोदी से परिवार सहित की भेंट Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार Landslide: जोजिला दर्रे के पास लैंडस्लाइड, भारी भूस्खलन से रास्ते बंद, पर्यटक फंसे Punjab News: दिल्ली में मेयर चुनाव से भागना AAP के अंत की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल का भी पतन शुरू- सु... Punjab News: पंजाब के इस इलाके में लगेगा बिजली का लंबा कट, गर्मी से होगा लोगों का हाल बेहाल IAS Transfers: पंजाब में IAS और PCS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट