डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र गीताश ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ सीजन 3 में पूरे पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने ‘वुशू’ खेल में भाग लिया, जो एक तरह की मार्शल आर्ट या जिमनास्टिक है।
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद
वह 21 वर्ष से कम आयु में एवं 75 किलोग्राम वजन के साथ खेला। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि उसने 3 साल पहले इस खेल में अपनी यात्रा शुरू की थी, कड़ी मेहनत के बाद उसने यह खिताब हासिल किया।

मेहनत रहने के लिए प्रोत्साहित किया
उसकी इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने गीताश को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उसने अपने शानदार प्रदर्शन से ग्रुप को गौरवान्वित किया है और उसको ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।


