डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 25 November 2024: आज 25 नवंबर 2024 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज यानी 25 नवंबर को है। इस तिथि पर सोमवार भी है।
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद
इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। साथ ही व्रत किया जाता है। मान्यता है कि उपासना और सोमवार व्रत करने से जातक को मनचाहा वर मिलता है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 25 November 2024)
- वार – सोमवार
- ऋतु – शरद
सूर्योदय और सूर्यास्त का समयॉ
- सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
- चंद्रोदय- रात्रि 04 बजकर 10 मिनट पर
- चंद्रास्त- दोपहर 02 बजे
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 04 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल – सुबह 08 बजकर 11 मिनट से 09 बजकर 30 मिनट तक।
- गुलिक काल – दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक।
- दिशा शूल – पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
उत्तम चन्द्रबलम
मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन