Punjab News: शादी के साल बाद NRI पति ने दिखाए असली रंग, जो सोचा ना था…

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर मानसिक तथा शारीरिक तौर परेशान करने वाले NRI पति तथा सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। SSP को दी शिकायत में संदीप कौर पुत्री सोहन सिंह निवासी गांव मोजोवाल मजारा तहसील बलाचौर ने बताया कि उसने एम.ए.बी.एड. की पढ़ाई की हुई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

उसकी शादी 7 जनवरी, 2018 को जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह हाल निवासी जर्मन के सात धार्मिक रीति रिवाजों के तहत संपन्न हुई थी। उसने बताया कि उसके अभिभावकों ने अपनी हैसियत से बढ़ कर बारात की आऊ-भगत करने के साथ साथ शादी में गोल्ड सहित कीमती तोहफे दिए थे। उसने बताया कि उसका पति शादी के एक महीने बाद जर्मन (Germany) चला गया।

दहेज की मांग

शादी के कुछ समय बाद तक उसके पति तथा ससुराल का व्यवहार उसके साथ ठीक रहा। परन्तु बाद में उनका व्यवहार उसके प्रति बदल गया तथा उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसका पति फरवरी 2019 में इंडिया आया तथा एक महीना रह कर वापिस जर्मन चला गया। उसने बताया कि 1 नवम्बर, 2019 को उसने एक लड़के को जन्म दिया।

बेटे के जन्म के कुछ समय बाद तक उसका पति उसके साथ बातचीत करता रहा। उसने बताया कि जब उसने अपने पति को विदेश बुलाने के लिए पेपर भेजने की बात की तो उसने बताया कि जर्मन में पक्का होने के लिए उसने जर्मन में शादी की हुई है। उसने बताया कि उसके ससुराल परिवार ने उसके पति की पहले शादी हो चुकी है संबंधी कोई जानकारी नही दी।

समझौता हुआ परन्तु

उसने बताया कि इस संबंधी जब उसके अभिभावक उसके ससुराल में बातचीत करने गए तो उसकी सास ने उनके साथ उचित व्यवहार नही किया तथा उन्हें बुरा भला कहा। उसने बताया कि वह पिछले 3 वर्षों से मायका घर में रह रही है तथा प्राईवेट नौकरी करके अपना तथा अपने बेटे की परवरिश कर रही है।

उसके ससुराल परिवार का कोई भी सदस्य उसके साथ बातचीत नही करता तथा न ही उसे खर्चा देता है। उसने बताया कि पुलिस के पास शिकायत करने पर गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में उसका समझौता हुआ परन्तु ससुराल परिवार उस पर खरा नही उतरा।

कार्रवाई शुरू कर दी

एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने ससुराल परिवार के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने तथा उसे इन्साफ देने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने महिला के पति जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फिरनी मजारा हाल निवासी जर्मन तथा महिन्दर कौर पत्नी सुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 498-ए के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *