Punjab News: पंजाब में स्कूलों के जारी हुआ नोटिस, शिक्षा विभाग ने दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में स्कूल (School) के लिए जरुरी खबर सामने आई है। पंजाब के स्कूलों को शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश जारी किए हैं। बताया रहा है कि पंजाब के कई स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना नहीं कर रहे है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

सर्दी के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके बाद भी कई प्राइवेट स्कूल निर्धनारित समय से पहले खुल रहे हैं। इसे लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा कमिशन ने सख्त नोटिस (Notice) लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव के बावजूद कुछ निजी स्कूल निर्धारित समय से पहले स्कूल खोल रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते पंजाब सरकार द्वारा ये आदेश जारी किए गए थे। मगर राज्य के कुछ स्कूल इसका सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं।

सुरक्षा को खतरा

कमिशन के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने कहा कि कई प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायतों की अनदेखी करते हुए समय से पहले स्कूल खोल रहे हैं। इस कारण बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों, बाल संरक्षण अधिकारियों और पुलिस विभाग को स्कूलों में सरकारी आदेशों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

कमिशन के कहा कि अगर स्कील द्वारा आदेशों की पालना नहीं की जाती और कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधकों की होगी। इसके साथ ही कहा कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *