Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 29 November 2024: आज दिन शुक्रवार (Friday) है, तारीख है 29 नवंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 29 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को किसी नामचीन कंपनी में आज नौकरी मिल सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल ( Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज के दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है। इससे आपका मन भी दुखी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस होगी। पत्नी से मतभेद बने रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आप अंदर से अपने आप को काफी मजबूत महसूस करेंगे, जिस कारण विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने दम पर अपना कोई पुराना काम पूर्ण कर दिखाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है। आज वाहन खरीदने का मन आप बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज का दिन आपके लिए कोई नई बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। परिवार में किसी को पदोन्नति मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोतों में इजाफा होगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां महसूस होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जिसमें आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आज कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही पत्नी से चल रहे मतभेद आज दूर होंगे। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आपका मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आज कुछ परेशानी महसूस होगी। आज आप किसी पारिवारिक झगड़े में फंस सकते हैं, जिस कारण आपको अपमानित होना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मित्रों से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आपका मूड किसी कारण से ऑफ रह सकता है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। साथ ही किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर विश्वास करना आपके लिए बड़ा नुकसानदायक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। पत्नी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र और संबंधियों से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। साथ ही पुराने किसी विवाद में न्यायालय पक्ष से आपको विजय प्राप्त होगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आप काम की तलाश में कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। आज आपको सफलता मिलने में संदेह है। आपके पुराने व्यवसाय में आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी अपने को खो सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ कर सकते हैं यात्रा

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *