Punjab News: पंजाब में कैबिनेट मंत्री बनेगा AAP का प्रधान!

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब अध्यक्ष के पद को छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही नगर निगम चुनावों को देखते हुए पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

बताने योग्य है कि मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी को फुल टाइम के लिए अध्यक्ष चाहिए। अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए, जो पार्टी के प्रति समर्पित हो, पार्टी की मजबूती के लिए काम करे और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सहमति रखता हो।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

कोई विवाद नहीं

सूत्रों के अनुसार, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) को पंजाब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। पार्टी का मानना है कि अमन अरोड़ा हिंदू चेहरा हैं और लोगों में उनकी पहुंच है।

इसके अलावा, पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त है और पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। अमन अरोड़ा विरोधी पक्ष के सवालों का भी मजबूती से जवाब देते हैं, जिस कारण पार्टी द्वारा उन्हें पंजाब अध्यक्ष के पद के लिए चुना जा सकता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *