Jalandhar News: ‘एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर’ थीम पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी, जालंधर (Jalandhar) में “एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर” नाम से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

Jalandhar News: ‘एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर’ थीम पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती बबीता शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर सभी छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे। छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, और भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया।

Jalandhar News: ‘एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर’ थीम पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

नाटक के माध्यम से संदेश

छात्रों ने भव्य नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति और वर्तमान भारत के उपर झलकियां प्रस्तुत की और समाज की बुराइयों जैसे मोबाइल का कम उपयोग, नशे को खत्म करना, पर्यावरण को बचाना, महिला सशक्तिकरण आदि को समाप्त करने का संदेश दिया।

Jalandhar News: ‘एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर’ थीम पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

समारोह का मुख्य विषय छात्रों में सकारात्मकता फैलाना था। इस मौके श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और सभी छात्रों को अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनकी आज्ञा मानने के लिए प्रेरित किया।

Jalandhar News: ‘एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर’ थीम पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *