डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Municipal Corporation Election: Nagar Nigam Chunav in Punjab – नगर निगम (Municipal Corporation) चुनाव को लेकर तैय़ारी में जुटी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब (Punjab) के प्रधान अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा है कि चुनाव में उन कार्यकर्ताओं को टिकट की प्राथमिकता दी जाएगी, जो शुरू से AAP के साथ काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद
पंजाब (Punjab) प्रधान अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा है कि AAP के वर्करों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। हम उन वर्करों को प्राथमिकता देंगे, जिन्होंने हमारे शुरूआती दिनों में कंधे से कंधे मिलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम (Municipal Corporation) और नगर काउंसिल के चुनावों के लिए अलग अलग नेताओं को नियुक्त किया जाएगा।
साफ छवि के AAP वर्कर को ही टिकट
AAP के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा है कि हमारी पार्टी उन्हें ही प्राथमिकता देगी जो हमारी पार्टी के साथ चल रहे हैं। अगर किसी केस में हमें उम्मीदवार नहीं मिलेगा तो हम किसी अन्य पार्टी से आए नेता की ओर देखेंगे। मगर मुझे पता है कि ऐसा कुछ हो नहीं सकता।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी पार्टी से उसी व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा, जो व्यक्ति साफ छवि का होगा और उनका कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। बाकी पार्टी में जॉइन करने से किसी भी नेता को मना नहीं किया जाएगा। पार्टी सब के लिए लिए है।
इस तारीख को हो सकता है चुनाव
आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सरकार ने चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। राज्य चुनाव आयोग कभी भी शैड्यूल जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि संभवता दिसंबर के तीसरे सप्ताह या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में चुनाव करवाए जा सकते हैं।