Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 3 December 2024: आज 03 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है मंगलवार  (Tuesday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 3 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को किसी नामचीन कंपनी में आज नौकरी मिल सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) ।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें नहीं, तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी। नौकरी वर्ग वालों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथ ही परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट वह मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। साथ ही किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट वह मानसिक परेशानियों से आप परेशान महसूस करेंगे। व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार बड़ी मदद आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। इसके साथ ही परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। ऐसे में अपना ख्याल रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करने जा रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। साथ ही आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। इसके अलावा वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें। दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। साथ ही नया कार्य शुरू न करें। इसके साथ ही परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। इसके साथ ही वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नामचीन कंपनी में मिल सकती है नौकरी, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने, जाने अपना राशिफल

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें नहीं, तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। साथ ही कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इसके साथ ही परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *