Aaj Ka Panchang: आज विवाह पंचमी, भगवान राम, देवी सीता की करें पूजा; जाने पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 6 December 2024: आज 06 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है शुक्रवार। आज विवाह पंचमी मनाई जा रही है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान राम (Lord Ram) और देवी सीता को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो भक्त इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (Vivah Panchami 2024 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time)।

Lord Ram
Lord Ram

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 06 December 2024)

पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – शरद

चन्द्र राशि – मकर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 23 मिनट पर

चन्द्रोदय – सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर

चन्द्रास्त – रात्रि 10 बजकर 07 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 07 बजे से अगले दिन शाम 05 बजकर 18 मिनट तक।

रवि योग – शाम 05 बजकर 18 मिनट से अगले दिन सुबह 07 बजकर 01 मिनट तक।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक।

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।

राम-सीता पूजन मंत्र

श्री जानकी रामाभ्यां नमः।।

ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि। तन्नो रामः प्रचोदयात्।।

उद्भव स्थिति संहारकारिणीं हारिणीम्। सर्वश्रेयस्करीं सीतां नतोऽहं रामबल्लभाम्।।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *