डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 07 December 2024: आज 07 दिसंबर 2024 तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 07 दिसंबर को है। इस दिन दिसंबर माह का पहला शनिवार का पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर
ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 07 December 2024)
- सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
- चंद्रोदय- सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर
- चंद्रास्त- रात 07 बजकर 15 मिनट पर
- वार – शनिवार
- ऋतु – हेमंत

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
- राहुकाल – सुबह 09 बजकर 37 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक
- गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 01 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट तक
- दिशा शूल – पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
उत्तम चन्द्रबलम
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ


