Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 08 December 2024: आज 08 दिसंबर 2024 की तारीख है और रविवार (Sunday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी रविवार 08 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों के पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज के दिन आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने मे सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार मैं मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। नया कोई काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। किसी से लेनदेन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पडोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालो का अपने अधिकारी वर्ग से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: पारिवारिक मतभेद से बचे, कारोबार में आ सकती है परेशानी, जाने राशिफल

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सभी का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *