Jalandhar News: नगर निगम चुनाव को लेकर BJP कोर कमेटी की बैठक में अहम फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
नगर निगम चुनाव को लेकर BJP कोर कमेटी की बैठक में अहम फैसला
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Nagar Nigam Chunav in Punjab – भारतीय जनता पार्टी (BJP) जालंधर (Jalandhar) शहरी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासलु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

बैठक में आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार नगर निगम चुनावों मे भाजपा सभी 85 वार्डो पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर नगर निगम में मेयर बना कर शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

BJP
BJP

विकास के लिये वचनवद्ध

उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो निगम में स्मार्ट सिटी के लिए शहर के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए।

ये नेता रहे मौजूद

मीटिंग में भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *