Municipal Elections: कांग्रेस ने जारी की 63 उम्मीदवारों की लिस्ट, पढ़ें पूरी सूची

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Municipal Elections: पंजाब में इस वक्त चुनाव को लेकर बड़ी हलचल मची है। पंजाब (Punjab) में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Chunav) होने हैं। शाम को नतीजे भी आ जाएंगे। आज कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

कल टिब्बा रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी हलकों से दावेदार शामिल हुए और कमेटी पदाधिकारियों के सवालों के जवाब दिए।

elections
elections

आवेदकों का पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया गया। आवेदनों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भेजी गई। जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई है। कांग्रेस अपने पुराने चेहरों पर दांव लगा रही है। कांग्रेस छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल हुए पार्षदों की जगह नए चेहरे उतारे जा रहे हैं।

पढ़ें लिस्ट

Congress MCL Election Candidates First List Released
Congress MCL Election Candidates First List Released
Congress MCL Election Candidates First List Released

कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्र है कि शहर में निकाय चुनाव हो रहे हैं। मौजूदा सरकार ने निकाय चुनाव न करवाने पर जोर दिया था। अब चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। शहर के रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे। निगम हाउस में कांग्रेस का मेयर चुना जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *