NIA Raid: पंजाब में चुनाव के दौरान NIA की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। NIA Raid: पंजाब में नगर निगम (Municipal Corporation) और नगर कौंसिल चुनाव के दौरान केंद्रीय एजेंसी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA की टीम ने पंजाब (Punjab) में सुबह-सुबह छापेमारी की है। बुधवार सुबह ही बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मानसा में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

जानकारी के अनुसार बठिंडा (Bathinda) रोड बाइपास ग्रीन एवेन्यू एक घर में छापा मारा गया है। पता चला है कि NIA नशा तस्करों (Drug Smugglers) को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी (Raid) कर रही है।

पंजाब में चुनाव के दौरान NIA की बड़ी कार्रवाई
पंजाब में चुनाव के दौरान NIA की बड़ी कार्रवाई

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

उधर, श्री मुक्तसर साहिब (Sri Muktsar Sahib) में अमनदीन नामक व्यक्ति के घर में NIA द्वारा छापा मारा गया है, जो इस समय नाभा जेल (Nabha Jail) में बंद है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है। खबर लिखे जाने तक एनआईए (NIA) द्वारा छापेमारी जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *