Jalandhar News: वार्ड- 80 से AAP नेता अश्वनी अग्रवाल ने श्रीदेवी तालाब मंदिर में मत्था टेक कर नॉमिनेशन फार्म भरा, सैकड़ों लोगों का हुजूम देख जीत तय

Daily Samvad
2 Min Read
र्ड-80 से AAP नेता अश्वनी अग्रवाल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के वार्ड-80 से AAP के उम्मीदवार अश्वनी अग्रवाल ने आज श्रीदेवी तालाब मंदिर में मत्था टेका और बालाजी का आशीर्वाद लेकर कचेहरी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सैकड़ों वर्करों का हुजूम देखकर उनकी जीत पक्की हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पहले देवी तालाब स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद कचहरी पहुंच कर वार्ड नंबर 80 से पार्षद पद के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरा।

र्ड-80 से AAP नेता अश्वनी अग्रवाल ने श्रीदेवी तालाब मंदिर में मत्था टेक कर नॉमिनेशन फार्म भरा
र्ड-80 से AAP नेता अश्वनी अग्रवाल ने श्रीदेवी तालाब मंदिर में मत्था टेक कर नॉमिनेशन फार्म भरा

वार्डवासियों के प्यार और आशीर्वाद से सेवा करने का मौका

अश्वनी अग्रवाल ने कहा है कि वार्डवासियों के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सच्चे मायने में विकास काम करवाने वाली सरकार है। इसलिए सभी मतदाताओं को अपने वार्ड को मजबूत करने के लिए AAP को वोट देना चाहिए।

इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता थे। कार्यकर्ताओं ने अश्वनी अग्रवाल जिंदाबाद और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इलाके में पहुंचे अश्वनी अग्रवाल को लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। लोगों ने विश्वास दिलाया है कि इस बार अश्वनी अग्रवाल ही पार्षद बनेंगे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *