Jalandhar News: जालंधर के वार्ड- 20 से ढहा AAP का किला, केके वर्मा, डा. रेनू वर्मा, राजीव दुग्गल समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल, वर्मा बोले- कांग्रेस के दीनानाथ प्रधान को भारी मतों से जिताएंगे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Nagar Nigam Chunav – जालंधर के वार्ड-20 में आज AAP का किला ढह गया। AAP के वरिष्ठ नेता केके वर्मा उनकी पत्नी डा. रेनू वर्मा, राजीव दुग्गल और उनके समर्थकों ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान (Dinanath Pradhan) की जीत तय हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

जालंधर (Jalandhar) कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने आज वार्ड-20 के प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान के साथ सूर्या एंक्लेव स्थित AAP के वरिष्ठ नेता केके वर्मा, उनकी पत्नी डा. रेनू वर्मा, राजीव दुग्गल समेत कई वर्करों को कांग्रेस में शामिल करवाया।

जालंधर के वार्ड-20 से कांग्रेस प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान ने जिला प्रधान राजिंदर बेरी के साथ दाखिल किया नामांकन डोर-टू-डोर प्रचार में मिला भरपूर समर्थन
जालंधर के वार्ड-20 से कांग्रेस प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान ने जिला प्रधान राजिंदर बेरी के साथ दाखिल किया नामांकन डोर-टू-डोर प्रचार में मिला भरपूर समर्थन

दीनानाथ प्रधान को भारी मतों से जिताएंगे – वर्मा

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद केके वर्मा, उनकी पत्नी डा. रेनू वर्मा, राजीव दुग्गल और उनके समर्थकों ने प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान को भारी मतों से जीत दिलाने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि सही मायने से कांग्रेस ही जालंधर का भला कर सकती है।

AAP's fort collapsed in Jalandhar's Ward-20
AAP’s fort collapsed in Jalandhar’s Ward-20

केके वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अपने वर्करों के साथ धक्का कर रही है। AAP के वर्करों को नेता लोग तवज्जो नहीं दे रहे हैं, जिससे AAP की करारी हार होगी। उन्होंने कहा कि सूर्या एंक्लेव समेत पूरे इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान की जीत सुनिश्चत है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *