Municipal Corporation Election: जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा का डिमोशन? बेरी के डर से कांग्रेस छोड़ AAP में भागे राजा पर भारी पड़ सकते हैं बंटी-सेठी

Daily Samvad
3 Min Read
Nagar Nigam Chunav
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Municipal Corporation Election: Nagar Nigam Chunav in Punjab – नगर निगम चुनाव के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी ने वार्ड-64 और वार्ड-65 से जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी को टिकट दिया है। मेयर बनने के बाद अब जगदीश राजा पार्षद बनने जा रहे हैं। दोबारा मेयर की कुर्सी पर बैठने का दांव खेल रहे जगदीश राजा पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और मुकेश सेठी भारी पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के इतिहास में पहली बार कोई मेयर फिरसे कौंसलर बनने जा रहा है। पूर्व मेय़र जगदीश राजा ने जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के रिश्तेदार राजकुमार मदान की टिकट काट कर वार्ड-64 से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ राजा अपनी पत्नी अनीता राजा को वार्ड-65 से चुनाव लड़ाएंगे।

Rajinder Beri Congress
Rajinder Beri Congress

बेरी के हाथों राजा को मिली सियासी मात

सियासी गलियारे में चर्चा में है कि कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी के हाथों सियासी मात खाकर जदगीश राजा ने कांग्रेस से भाग खड़े हुए। क्योंकि राजिंदर बेरी ने जगदीश राजा को साफ मना कर दिया था कि टिकट नहीं मिलेगी। इससे जगदीश राजा अपने बेटे, पत्नी के साथ AAP का दामन थाम लिया।

Jagdish Raja
Jagdish Raja

आम आदमी पार्टी में मेयर के लिए बड़े दावेदार हैं। इसमें पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, मुकेश सेठी, विनीत धीर सबसे प्रबल दावेदार हैं मेयर पद के लिए। इसलिए जगदीश राजा को इस बार डिमोट होकर कौंसलर ही रहना पड़ सकता है। फिलहाल राजा और उनकी पत्नी अनीता की सीट इस बार मुश्किल लग रही है।

Raju Madan
Raju Madan

राजू मदान का टिकट काटकर राजा को

आपको बता दें कि वार्ड-64 से AAP में शामिल हुए जगदीश राजा की टिकट काटकर रविंदर बांसल को दी गई थी। लेकिन आधे घंटे में रविंदर बांसल की टिकट काटकर जगदीश राजा को दे दी गई। अब देखना यह है कि मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले जगदीश राजा निगम हाउस में इस बार अपनी पत्नी के साथ कौंसलर वाली कुर्सी पर बैठ पाते हैं या नहीं?

Harsimranjit banti and Mukesh Sethi
Harsimranjit banti and Mukesh Sethi
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *