Punjab News: पांच नगर निगमों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात IAS अधिकारियों की सूची की जारी

Mansi Jaiswal
3 Min Read
elections

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य चुनाव आयोग पंजाब (Punjab) ने 21 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले नगर निगमों और नगर कौंसिलों के चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की निगरानी हेतु 22 आई.ए.एस. अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि घनश्याम थोरी, आई.ए.एस. को नगर निगम, अमृतसर (Amritsar) के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जबकि अरविंदपाल सिंह संधू आई.ए.एस. को नगर निगम, जालंधर के लिए, पुनीत गोयल आई.ए.एस. को नगर निगम, लुधियाना के लिए, अनिंदिता मित्रा आई.ए.एस. को नगर निगम, पटियाला के लिए।

पांच नगर निगमों के लिए आब्जर्वर

बबिता आई.ए.एस. को नगर निगम फगवाड़ा के लिए, हरगुनजीत कौर आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, अमृतसर के लिए, संयम अग्रवाल आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, बठिंडा के लिए, भुपिंदर सिंह आई.ए.एस. नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, बरनाला के लिए, अमनदीप कौर आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, फतेहगढ़ साहिब के लिए और उपकार सिंह आई.ए.एस. नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, फिरोजपुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

अपनीत रियात आई.ए.एस. को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, होशियापुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि अमित तलवार आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, जालंधर के लिए, संदीप हंस आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, कपूरथला के लिए।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त

इसी तरह, रामवीर, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, लुधियाना के लिए, दलजीत सिंह मांगट, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, मानसा के लिए, केशव हिंगोनीआ, आई.ए.एस. को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, मोगा के लिए, अमृत सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, एस.ए.एस. नगर के लिए, रविंदर सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, श्री मुक्तसर साहिब के लिए, सागर सेतिया, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, एस.बी.एस. नगर के लिए।

हरबीर सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, पटियाला के लिए, कंवलप्रीत बराड़, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, संगरूर के लिए और संदीप कुमार, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, तरनतारन के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आम जनता और उम्मीदवारों की जानकारी के हित में है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar