Municipal Corporation Election: बड़ी खबर, पांच उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द; जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Municipal Corporation Election: नगर निगम चुनावों (Nagar Nigam Chunav) को लेकर पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 5 के नामांकन रद्द हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

फिलहाल उनके नाम सामने नहीं आए हैं। बता दें कि नगर निगम चुनावों में कुल 85 वार्डों में 443 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे जिसमें ये उक्त 5 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।

नामांकन वापिस ले सकते

गौरतलब है कि 21 दिसंबर को पंजाब में नगर निगम करवाए जाने हैं जिसे लेकर उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। नामांकन भरने की अंतिम 12 दिसंबर थी और आज यानी 14 दिसंबर जो उम्मीदवार नामांकन वापिस लेना चाहता है वह नामांकन वापिस ले सकते हैं।

पंजाब में एम.सी. चुनाव के लिए 37 लाख 32 हजार मतदाता है। नगर निगम चुनाव में 19 लाख 55 हजार पुरुष वोटर, 17 लाख 75 महिला वोटर हैं। वहीं बता दें कि 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव के लिए वोटिंग 21 दिसंबर को होगी। फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना में नगर चुनाव करवाए जाने हैं। पंजाब में नगर निगम चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक करवाए जाएंगे। साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी थी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *