Jalandhar News: जालंधर के मार्केट में मचा हड़कंप, मामला कर देगा हैरान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 15 Dec 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के पी.पी.आर. मार्केट (PPR Market) में नए खुले क्लब (Club) के मालिक द्वारा 3 माह तक सैलरी न देने के विरोध में एक कर्मचारी युवक ने 5वीं मंजिल पर चढ़ कर कूदने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस दौरान उसके साथी कर्मचारी भी पहुंच गए जिन्होंने काफी समझाया तो फिर जाकर युवक दीवार से नीचे उतरा। हालांकि क्लब के कर्मचारी मीडिया से दूरी बनाए हुए थे लेकिन कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वह 3 माह से पी.पी.आर. मार्केट में स्थित एक क्लब में काम कर रहे हैं लेकिन 3 माह से उन्हें सैलरी नहीं दी गई। जब भी वह सैलरी मांगते हैं तो उन्हें टाल-मटोल किया जाता है।

Jalandhar News: जालंधर के मार्केट में मचा हड़कंप, मामला कर देगा हैरान

सही व्यवहार नहीं किया

शनिवार को भी इस लड़के ने सैलरी मांगी तो उसके साथ संचालकों द्वारा सही व्यवहार नहीं किया गया जिसके कारण वह गुस्से में 5वीं मंजिल पर आकर दीवार के किनारे चढ़ गया।

पीछे से उसके स्टाफ के अन्य सदस्य भी पहुंचे। युवक को काफी समझाया गया जिसके बाद वह नीचे उतरा गया। उधर थाना सात की प्रभारी अनु पलियाल का कहना है कि इस संबंधी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *