Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 17 December 2024:आज 17 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी मंगलवार 17 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

आज कुछ राशि के जातकों के परिवार में नए मेहमान आ सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों के घर में शानदार माहौल देखने को मिलेगा। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ बेईमानी कर सकते हैं। हो सकता है आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में गिरावट का दौर नजर आएगा। परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आजआपको लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद आज आपको मिल सकती है,जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं। नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है। परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें। नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी काम के पूरे होने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज पत्नी और बच्चों के साथ आप बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ यह आपके लिए आनंददायक पल होंगे। इससे परिवार में चल रहे विवाद में खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज सहयोगी पार्टनर का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में लाभ दिखेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सफलता होगी प्राप्त, मिल सकते नए ऑफर, जाने राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा यात्रा। अपने सामान और धन की रक्षा करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *