Jalandhar News: शराब के नशे में व्यक्ति ने की अपने साथी की हत्या, शरीर पर मिले कई वार के निशान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के आदमपुर (Adampur) में शराब के नशे में एक मजदूर ने अपने ही साथी की किसी तीखी चीज से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महादिपुर, वेस्ट बंगाल के रहने वाले आनंद गुरिया के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

वहीं, आरोपी रामराय चंपई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामराय के खिलाफ थाना आदमपुर में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस (Police) ने हत्या में इस्तेमाल की गई तीखी चीज बरामद नहीं हो पाई है।

Jalandhar News: शराब के नशे में व्यक्ति ने की अपने साथी की हत्या, शरीर पर मिले कई वार के निशान

जमींदार के पास करता था काम

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जमींदार हरदीप सिंह के बयानों पर ये एफआईआर दर्ज की है। मृतक आनंद गुरिया आदमपुर में जमींदार हरदीप सिंह के पास काम करता था।

वहीं, आरोपी आदमपुर में किसी अन्य जमींदार के पास काम करता था। दोनों रविवार की रात एक साथ शराब पीने के लिए गए थे। आदमपुर में ही आरोपियों ने शराब की और फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आनंद की किसी तीखी चीज से हत्या कर दी गई।

Jalandhar News: शराब के नशे में व्यक्ति ने की अपने साथी की हत्या, शरीर पर मिले कई वार के निशान

छाती और गर्दन पर किए गए वार

आरोपी ने आनंद की छाती और गर्दन पर कई वार किए थे। जब सोमवार को सुबह आनंद काम पर नहीं आया तो तलाश शुरु की गई। तब पता चला कि आनंद की हत्या कर दी गई है। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रामराय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कल यानी सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आज जालंधर के सिविल अस्पताल में आनंद का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *