Jalandhar News: जालंधर में AAP वर्कर पर फायरिंग, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में गांव जंडियाला मजकी के पास आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता पर गोली चला दी गई। घटना में जंडियाला मजकी के गांव पट्टी साहन के रहने वाले 32 साल का विवेक मट्टू जख्मी हुआ है। मट्टू के पैर पर गोली लगी है। ये घटना बीते दिन शाम करीब साढ़े चार बजे की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

थाना सिटी सदर के एसएचओ सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विवेक मट्टू को उनके परिवार द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Vivek Mattoo injured in the incident.
Vivek Mattoo injured in the incident.

गांव के युवकों के साथ चल रही थी रंजिश

मिली जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू की गांव के मनी बावा और बिल्ला नाम के युवक के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने क्राइम सीन से खोल बरामद किए हैं।

आरोपियों ने मट्टू को उसके घर में घुसकर गोलियां मारी। आरोपियों ने मट्टू पर दो गोलियां चलाई। जिस में से एक गोली उसके पैर पर लगी थी। फिलहाल मट्टू की हालत खतरे से बाहर है।

AAP
AAP

इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी पाए गए सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में घुसकर हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25,27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *