Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 18 December 2024: आज 18 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है बुधवार (Wednesday)। राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, तो आज के दिन कुछ राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ परिवार में चल रहे मतभेद को लेकर परेशान भी रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

वहीं, कुछ राशि के जातकों के घर में शानदार माहौल देखने को मिलेगा।आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, किसी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही पार्टनर से मतभेद भी दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील आज हो सकती है, जिसे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे। किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक से बड़ा लोन कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे, परिवार में चल रहा विवाद खत्म हो गया।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल आपकी पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें, बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें, व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *