Aaj Ka Panchang: आज के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करें, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा; जाने पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 21 December 2024: आज 21 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 21 दिसंबर को है। इस दिन शनिवार का दिन पड़ रहा है। सनातन धर्म में शनिवार के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

साथ ही व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और शनि देव प्रसन्न होते हैं। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 2024) और शुभ मुहूर्त के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 21 December 2024)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 29 मिनट पर

चंद्रोदय- रात 11 बजकर 20 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर

वार – शनिवार

ऋतु – हेमंत

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – सुबह 09 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

शनि देव के इन मंत्रों का करें जप

  1. शनि महामंत्र
    ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
    छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
  2. शनि दोष निवारण मंत्र
    ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।
    उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।
  3. शनि का पौराणिक मंत्र
    ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
    छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *