Municipal Election Result: नगर निगम चुनाव में हारी MLA व पूर्व मंत्री की पत्नियां, जीते हुए उम्मीदवारों घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Municipal Election Result Ludhiana: नगर निगम चुनाव के दौरान हैरानीजनक नतीजे (Result) सामने आए हैं। इसके तहत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

लुधियाना (Ludhiana) में नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी मतदान समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से कुल 1227 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान शाम 4 बजे तक चला। मतदान केंद्रों पर ही अब काउंटिंग की जा रही है।

इन्हें जीत हासिल नहीं

इनमें कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी व अशोक पराशर पप्पी के नाम मुख्य रूप से शामिल है। उक्त तीनों नेताओं की पत्नियां नगर निगम चुनाव लड़ रही थी, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।

इनमें आशु व गोगी की पत्नियां पहले भी पार्षद बन चुकी हैं, लेकिन इस बार ममता आशु को आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह बबल व गोगी की पत्नी सुखचैन बस्सी को आशु के पी.ए. रहे इंद्रजीत इंदी की पत्नी के हाथों शिकस्त मिली है। जबकि आशु के भाई नरेंद्र शर्मा की पत्नी लीना भी आम आदमी पार्टी के मनु जयरथ की पत्नी नंदिनी से चुनाव हार गई है।

उधर, अशोक पराशर की पत्नी भाजपा की पत्नी मीनू को भाजपा की पूर्व पार्षद पूनम रत्तड़ा से हार का सामना करना पड़ा है हालांकि पप्पी के भाई राकेश प्रैशर व भांजे प्रदीप शर्मा को जीत हासिल हुई है। इसे लेकर सत्ता के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

election

लुधियाना में जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट

  • वार्ड 77 बीजेपी से पूनम रतड़ा जीती
  • वार्ड 44 आप से सोहन सिंह जीते
  • वार्ड 49 भाजपा से अनीता राज जीते
  • वार्ड 83 भाजपा से मोनिका जग्गी जीते
  • वार्ड 22 आप के जसपाल ग्रेवाल जीते
  • वार्ड 24 कांग्रेस के गुरमीत सिंह जीते
  • वार्ड 16 आप के अश्वनी गोबी जीते
  • वार्ड 7 कांग्रेस के रविन्द्र मोनू जीते
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *