डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 22 December 2024: आज 24 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी पर शुभ योग के साथ-साथ कई तरह के अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर
ज्योतिषियों के अनुसार आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से साधक के जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं मंगलवार का पंचांग।

आज का पंचांग ( Aaj Ka Panchang 24 December 2024)
- पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि समाप्त – रात 08 बजकर 01 मिनट तक
- नक्षत्र – हस्त
- वार – मंगलवार
- ऋतु – शिशिर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
- चंद्रोदय – देर रात 01 बजकर 53 मिनट पर
- चन्द्रास्त – दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर
- चन्द्र राशि – कन्या

शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 25 दिसंबर रात 12 बजकर 49 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल – दोपहर 03 बजे से दोपहर 04 बजकर 16 मिनट तक
- गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक
- दिशा शूल – उत्तर
- विडाल योग – दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 25 दिसंबर सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक
- आडल योग – सुबह 07 बजकर 11 से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
उत्तम चन्द्रबलम
मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन






