Holiday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, सभी संस्थान रहेंगे बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 24 Dec 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में 27 दिसंबर को सरकारी छुट्टी (Govt Holiday) रहेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) द्वारा इसकी घोषणा की गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कहा है कि पंजाब में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र और ग्रामीण केंद्र सहित कॉलेज और एफिलिएटेड कॉलेज बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

साथ ही सभी संस्थानों के दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद्र सिंह के चार साहबजादों के शहीदी दिवस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। 27 दिसंबर को राष्ट्रीय बाल शहीदी दिवस घोषित किया गया था।

Holiday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, सभी संस्थान रहेंगे बंद

छोटे साहिबजादों को दीवार में चिनवा दिया था

1705 में मुगलों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे 9 साल के बाबा जोरावर सिंह और 7 साल के बाबा फतेह सिंह के साथ माता गुजरी को गांव सहेड़ी के पास पकड़ कर उन्हें फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया और वहां इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया, लेकिन साहिबजादे ने मना कर दिया।

इस पर माता गुजरी और दोनों साहिबजादों को मुगलों ने यातना देने के लिए तीन दिन और दो रातें ठंडे बुर्ज में रखा था। साहिबजादों को दीवारों में चिनवा कर शहीद करने के बाद माता गुजरी ने भी प्राण त्याग दिए थे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *