Jalandhar News: जालंधर में कार ने महिला को कुचला, मौत; आरोपी फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 24 Dec 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले के विधिपुर गांव के पास एक इनोवा गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सूरानुस्सी स्थित एक निजी फैक्ट्री से काम करके घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

तभी जालंधर से अमृतसर जा रही पुलिस (Police) की इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

died
died

मृतक महिला की पहचान नीलम (36) पत्नी अश्विनी निवासी गांव विधिपुर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर थाना मकसूदा के एएसआई राजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। जिन्होंने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरोपी फरार

मृतक महिला के पति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई जसविंदर पाल हादसे के समय कुछ दूरी पर खड़ा था और उसने यह हादसा देखा। वह घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद जसविंदर पाल ने बताया कि पुलिस लाइट लगी इनोवा कार ने उनकी कार को टक्कर मारी और भाग गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *