Punjab News: PSPCL कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत की मांग, विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Vigilance Bureau nabs man taking bribe
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बठिंडा जिले के मौड़ निवासी अमृतपाल उर्फ कद्दू नामक व्यक्ति को पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के सब-डिविजन कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेने और 20,000 रुपये अतिरिक्त मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मानसा जिले के गांव उभा के निवासी भोला सिंह की ओर से दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

35,000 रुपये रिश्वत मांगी

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने खुद को पी.एस.पी.सी.एल. का अधिकृत ठेकेदार बताते हुए ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के बदले पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत मांगी और प्राप्त की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इस काम के लिए 20,000 रुपये और मांगे थे।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो थाना रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *