डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली। Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सड़कों पर 3 इंच की बर्फ जम गई। इससे सोलंगनाला से अटल टनल (Atal Tunnel) रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं।
1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल में फंसी
बर्फबारी के कारण देर रात तक 1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल (Atal Tunnel) के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंसीं। पुलिस ने गाड़ियां निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
पंजाब में बढ़ी ठंड
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बीते 24 घंटों में पंजाब का तापमान 6 डिग्री गिरा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, चंडीगढ़ के तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है।
उत्तराखंड में बर्फबारी
उत्तराखंड में भी गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है।
राजस्थान में छुट्टियां
राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश भी हुई। राजस्थान के गंगानगर, अनूपगढ़, चुरू और बीकानेर में 10 mm तक बारिश हुई। राजस्थान में अगले 3 दिन और MP में अगले 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट
- पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट।
- जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम।
- हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
- दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।
तेज बारिश का अलर्ट
- जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम।
- हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।
- दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।
ओले गिरने का अलर्ट
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट यूपी में ओले गिरने की संभावना है।
- सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, गुजरात, विदर्भ में तेज आंधी बारिश हो सकती है।
- उत्तर भारत और मैदानी राज्यों में शीतलहर, कोहरे की संभावना नहीं है।
- हिमाचल में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान गिरेगा और शीतलहर चल सकती है।