Punjab News: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Electricity
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब के फाजिल्का (Fazilka) के बिजली विभाग (Electricity Department) ने अपनी जगह से अवैध कब्जे हटाने के लिए ए.डी.सी. की अदालत में बावरिया कालोनी के लोगों पर केस कर दिया है। इसके लिए ए.डी.सी. की अदालत द्वारा कालोनी के लोगों को सम्मन जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

सम्मन जारी होने के बाद डी.सी. दफ्तर पहुंच उक्त लोगों ने कई आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए बृजलाल ने बताया कि वह पिछले 70 साल से यहां बावेरिया कॉलोनी में रह रहा हैं। जहां उनके पास न तो पानी की सुविधा है और न ही शौचालय की। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Punjab News: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

कोर्ट में पेश होने के लिए कहा

अब इन्हें जिला प्रशासन की ओर से समन जारी किया गया है, जिसमें बिजली विभाग से जुड़े इन सभी लोगों को ए.डी.सी. की कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है लेकिन उनका आरोप है कि विभाग उन्हें हटाना चाहता है जबकि यहां के पते पर सभी लोगों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड बन गए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लेने के लिए हर पार्टी उनके पास आती है लेकिन अब कोई उनका समर्थन नहीं कर रहा है। उनकी मांग है कि अगर प्रशासन उन्हें वहां से हटाना चाहता है तो इसके बदले उन्हें कहीं और जगह दे दी जाए ताकि वे अपने परिवार के साथ वहां जाकर रह सकें।

Punjab News: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

17 मामले दायर किए

उधर, फाजिल्का के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डॉ. मनदीप कौर ने बताया कि PSPCL द्वारा उनकी अदालत में 17 मामले दायर किए गए हैं, जिन्हें लेकर उन्होंने आज समन जारी किया है।

इस संबंध में आज कोर्ट में पहली सुनवाई है। लोग अदालत में आकर अपने सबूत पेश करे, जिनके आधार पर इस जगह पर बैठे रहे। वह दोनों गुटों की दलीले सुनेंगे फिर ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *