डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 26 December 2024: आज 26 दिसंबर 2024 की तारीख है, वीरवार (Thursday) का दिन है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 दिसंबर यानी आज सफला एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष पौष महीने में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रातः काल यानी सुबह से मंदिरों में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। वहीं, सामान्य जन अपने घरों पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
इसके साथ ही एकादशी का व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 December 2024) जानते हैं।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 December 2024)
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 26 दिसंबर को दिन भर है। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 27 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। साधक अपनी सुविधा के अनुसार समय पर आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। साधक 27 दिसंबर के दिन सुबह 07 बजकर 12 मिनट से लेकर 09 बजकर 16 मिनट के मध्य पारण कर सकते हैं।
योग
ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के शुभ अवसर पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। यह योग दिन भर है। इस योग का समापन रात 10 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस दिन शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। वहीं, पौष एकादशी पर स्वाति और विशाखा योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, बव एवं बालव करण का संयोग है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 December 2024)
सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 32 मिनट पर
चन्द्रोदय- ब्रह्म बेला 03 बजकर 48 मिनट पर (27 नवंबर)
चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर
शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक
- गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक
- दिशा शूल – दक्षिण
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर