डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 27 December 2024: आज 27 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 दिसंबर यानी आज वैभव लक्ष्मी व्रत है। यह पर्व हर शुक्रवार के दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रातः काल से मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जा रही है। वहीं, सामान्य जन अपने घरों पर धन की देवी मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
लोगों को मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत रखने चाहिए। इस व्रत को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष के अंतिम शुक्रवार पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 27 December 2024) जानते हैं।
शुभ मुहूर्त
पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दिन भर है। वहीं, द्वादशी तिथि का समापन 28 दिसंबर को देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर होगा। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।
योग
ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के शुभ अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग संध्याकाल से है। इस योग का समापन 28 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस दिन शिववास योग का भी संयोग बन रहा है।
वहीं, पौष द्वादशी पर विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का संयोग है। इसके अलावा, कौलव एवं तैतिल करण का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 27 December 2024)
- सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 32 मिनट पर
- चन्द्रोदय- ब्रह्म बेला 04 बजकर 47 मिनट पर (28 दिसंबर)
- चंद्रास्त- दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर
शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक
अशुभ समय
- राहुकाल – दोपहर 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक
- गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 47 मिनट तक
- दिशा शूल – पश्चिम
ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर