डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा माता गुजरी जी (Mata Gujri) और छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह ओर बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित दूध ओर बिस्कुट का लंगर (Langar) लगाया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और राजन चोपड़ा ने स्टाफ के साथ संत सिपाही गुरू गोबिंद सिंह जी ओर उनके समूह परिवार को नमन करते हुए उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया। सभी ने गुरबाणी का जाप करते हुए दूध ओर बिस्कुट के लंगर की शुरुआत की।
![Milk langar was organized in Saint Soldier](https://dailysamvad.com/wp-content/uploads/2024/12/St.-Soldier-News-38.jpg)
अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए
वाइस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने स्टाफ के साथ माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में इतिहास सांझा करते हुए बताया कि चमकौर के युद्ध में बाबा अजीत सिंह अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए। उनके बाद बाबा जुझार सिंह ने युद्ध का नेतृत्व संभाला तथा अपने बड़े भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए शहीद हो गए।
गुरू साहिब के दो छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह ओर बाबा फतेह सिंह ने अपनी दादी माता गुजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे और उसके बाद आज ही के दिन वज़ीर खान ने जीवित ही उन्हें दीवार में चिनवा कर शहीद कर दिया।
चेयरमैन श्री चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने माता गुजरी जी और चारों साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि हमे सब को हमेशा उन्हें अपने दिलों में याद रखना चाहिए। उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करना और किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
![](https://dailysamvad.com/wp-content/uploads/2025/01/IDP-ADD.jpeg)
![](https://dailysamvad.com/wp-content/uploads/2024/11/Gita%20Mahotsav%20ad.jpg)