डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Punjab: पंजाब (Punjab) में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण आज पंजाब (Punjab) में कोहरे (Fog) और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज कोहरा और घना हो सकता है। जिसके कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जिसके कारण पंजाब और चंडीगढ़ में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में अलर्ट
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मानसा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के अलावा यहां शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के बाकी हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गिरेगा तापमान
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 3 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का असर जारी रह सकता है। इन 5 दिनों में पंजाब के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। जबकि चंडीगढ़ के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
सक्रिय होंगे नए पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिसंबर के आखिरी दिनों में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश देखने को मिली थी। 1 से 6 जनवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं।
जिसका असर पश्चिमी हिमालय पर्वत श्रृंखला पर देखने को मिलेगा। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
शहरों में मौसम
चंडीगढ़- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
अमृतसर- कोल्ड वेव को लेकर चेतवानी जारी की गई है। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- कोल्ड वेव को लेकर चेतवानी जारी की गई है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।