डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 31 December 2024: आज 31 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, नया साल अब बहुत ही करीब है। हर किसी की ये चाहत रहती है कि आने वाला साल उसके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
ऐसे में चलिए राशिफल के अनुसार जानते हैं कि साल 2024 का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है, आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी, व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा, परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने चले जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, कोई नया कार्य शुरू न करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, इस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर से मतभेद हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें, व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।