डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने PCS अधिकारियों को उनका नए साल का तोहफा दिया। दरअसल, पंजाब के 7 पी.सी.एस. अधिकारियों (PCS Officers) को नए साल का तोहफा मिला है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तौर पर तरक्की देने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है।
सरकार को भी सूची भेज दी गई
प्रोमोशन (Promotion) पाने वाले अधिकारियों के बारे में राज्य सरकार को भी सूची भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक पी.सी.एस. अधिकारी राहुल चब्बा, अनुपम कलेर और दलविंदरजीत सिंह को सिलैक्ट लिस्ट 2021 में शुमार किया गया है, जबकि सुखजीत पाल सिंह, जसबीर सिंह, विम्मी भुल्लर व नवजोत कौर को सिलैक्ट लिस्ट 2022 में शामिल किया गया है।