Jalandhar News: जालंधर के मेयर के खिलाफ राज्यपाल और DGP से शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 16 Jan 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के नवनियुक्त मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) के खिलाफ पंजाब (Punjab) के राज्यपाल और डीजीपी (DGP) से शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता ने लिखित में शिकायत भेजते हुए कहा है कि सरकार के रोक के बावजूद मेयर (Mayor) की गाड़ी में नीली-लाल बत्ती औऱ फ्लैग लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा से आई गुड न्यूज, पंजाबियों की होगी बल्ले-बल्ले

जालंधर (Jalandhar) के आदर्श नगर के रहने वाले सिमरनजीत सिंह ने इनोवा नंबर PB08-EY-0547 की फोटो के साथ 3 पन्नों की शिकायत गर्वनर औऱ डीजीपी को भेजी है। सिमरनजीत सिंह ने अपनी शिकायत में पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए लिखा है कि लालबत्ती पर रोक होने के बावजूद लाल-नीली बत्ती लगाई जा रही है।

मेयर की इनोवा में लगी नीली व लाल बत्ती
मेयर की इनोवा में लगी नीली व लाल बत्ती

अफसरों ने निजी कार में लगाई नीली-लाल बत्ती

आपको बता दें कि नगर निगम में कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर की कारों पर लाल नीली बत्ती लगाई गई है। यही नहीं एडिशनल कमिश्नर के लिए निगम द्वारा हायर की गई निजी कार भी नीली-लाल बत्ती लगाई गई है। फिलहाल इस मसले पर अभी तक मेयर वनीत धीर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पढ़ें पूरी शिकायत

Jalandhar News: जालंधर के मेयर के खिलाफ राज्यपाल और DGP से शिकायत, पढ़ें पूरा मामला
Jalandhar News: जालंधर के मेयर के खिलाफ राज्यपाल और DGP से शिकायत, पढ़ें पूरा मामला
Jalandhar News: जालंधर के मेयर के खिलाफ राज्यपाल और DGP से शिकायत, पढ़ें पूरा मामला
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *