डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab Weather) में मौसम विभाग (IMD) ने आज किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कोहरे और शीतलहर (Fog) का अलर्ट न होने के बाद भी कई इलाके में कोहरा छाया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
पिछले कुछ दिनों से तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब (Punjab) में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार शाम के तापमान के अनुसार सबसे अधिक तापमान मोहाली में रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद तापमान सामान्य दर्ज किया गया।
17 जिलों में बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को सक्रिय हुआ। इसका असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर 23 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वहीं, 22-23 जनवरी को मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब पर रहेगा।

जिसके बाद 22 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
पंजाब के शहरों में आज मौसम
- अमृतसर- शहर में घनी धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
- जालंधर- शहर में घनी धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।
- लुधियाना- शहर में घनी धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।
- पटियाला- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
- मोहाली- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।


