Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में भोजन शिष्टाचार पर कार्यशाला का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Workshop on Dining Etiquette organised at St. Soldier
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में भोजन शिष्टाचार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को भोजन के शिष्टाचार और उसके महत्व के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इस कार्यशाला का आयोजन फ़ूड एन्ड बेवरेज सर्विस लेक्चरार मनगत सिंह के नेतृत्व में किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमति कीर्ति शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बताया कि पेशेवर दुनिया में भोजन शिष्टाचार करियर की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Workshop on Dining Etiquette organised at St. Soldier
Workshop on Dining Etiquette organised at St. Soldier

जीवन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाता

खाने पीने का अच्छा शिष्टाचार व्यक्तिगत संबंधों को भी मज़बूत बनाता है। उचित शिष्टाचार एक दूसरे के प्रति सम्मान और विचार की भावना को भी बढ़ावा देता है जिससे अंततः व्यक्तियों के बीच का बंधन मज़बूत होता है।

ग्रुप वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल की सराहना कि और कहा कि भोजन शिष्टाचार हमारे सामाजिक संबंधों, व्यक्तिगत संबंधों और पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है एवं वह हमारी परवरिश, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता को दर्शाता है इसलिए ये समझना महत्वपूर्ण है कि कैसे खाना पीना और यहाँ तक की मेज़ पर कैसे बैठना चाहिए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *