Delhi Election Result: सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद का कमल खिल गया; झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई – सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Sushil Rinku BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Delhi Election Result: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने दिल्ली विधानसभा में पार्टी की प्रंचड जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज कराई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की ये जीत मोदी जी के सबका साथ, सबका विश्वास मंत्र का नतीजा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

सुशील रिंकू ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में यह भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। यह विजय भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है। इस अपार जनसमर्थन के लिए दिल्ली की देवतुल्य जनता का उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई

सुशील रिंकू ने कहा कि दिल्ली से ‘झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई है। अब सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद का कमल खिल गया है। दिल्ली ‘मोदी की गारंटी’ को निरंतर साकार होते देख रही है, उसी का सुपरिणाम है कि उसने भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजनरी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल निर्देशन में मिली यह ऐतिहासिक जीत देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अथाह जन-विश्वास का प्रतीक है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *