Punjab News: कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाने में किया बंद, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाने में किया बंद,
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामला चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ (Chandigarh) में महंगाई, मालिकाना हक और अमेरिका से हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट किए गए भारतीयों के विरोध में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें अपने साथ सेक्टर-36 थाने में ले गई।

कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाने में किया बंद,
कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाने में किया बंद,

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यूथ कांग्रेस की तरफ से आज सेक्टर-33 स्थित भाजपा ऑफिस कमलम घेरने का कार्यक्रम था। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सेक्टर-35 कांग्रेस ऑफिस से नारेबाजी करते हुए निकले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कांग्रेस ऑफिस से 100 मीटर दूरी पर ही बैरिकेडिंग की हुई थी। पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को आगे न बढ़ने की अपील की, लेकिन नेता आगे जाने की जिद पर अड़े रहे।

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की टीमों ने विरोध बढ़ता देख यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना और उपाध्यक्ष सचिन गालव, चंडीगढ़ कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरप्रीत गाबी, डिप्टी मेयर तरूणा मेहता के पति यादविंद्र मेहता समेत 15 अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाने में किया बंद,
कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाने में किया बंद,

नेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया

पुलिस उन्हें सेक्टर-36 थाने ले गई। कुछ देर बाद नेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया। हालांकि, दीपक लुबाना और सचिन गालव को पुलिस ने नहीं छोड़ा। हिरासत में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना ने कहा- आज हम भाजपा ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। प्रशासन ने हम पर धक्काशाही की। हमें और हमारे युवा साथियों पर लाठीचार्ज किया गया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *